HomeastrologyMoney Plant Related Vastu Tips मनी प्लांट लगाते वक्त इन नियमों की...

Money Plant Related Vastu Tips मनी प्लांट लगाते वक्त इन नियमों की अनदेखी इंसान को बर्बाद कर सकती है.

Money Plant Related Vastu Tips मनी प्लांट लगाते वक्त इन नियमों की अनदेखी इंसान को बर्बाद कर सकती है. – हिंदू धर्म मे वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है. घर बनाने से लेकर उसके सजावट, अंदर चीजों को व्यवस्थित करने तक में वास्तु का बहुत महत्व है. किचन से लेकर बेडरूम, वॉशरूम के साथ ही घर में रखने वाले पौधों को लेकर भी दिशाओं का बहुत महत्व बताया गया है वास्तु में मनी प्लांट को रखने का सही तरीका बताया गया है. सही जगह पर ये पौधा नहीं रखने से  लाभ नहीं मिलता. आइए जानते हैं मनी प्लांट को रखने की सही दिशा के बारे में.

Money Plant Related Vastu Tips मनी प्लांट लगाते वक्त इन नियमों की अनदेखी इंसान को बर्बाद कर सकती है.

घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे

अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ है तो बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। इससे हमेशा घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आपकी नौकरी या व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। ये पौधा आपके घर में धन के योग बनाने में मदद करता है।

शुक्रवार को करें ये उपाय

हर शुक्रवार को मनी प्लांट के पौधे में पानी में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट के निचले हिस्से में जड़ के पास लाल रंग का रिबन या धागा बांध दें। इससे धन की कमी की समस्या दूर होती है।

घर पर कहां और कैसे रखे मनी प्लांट का पौधा

– वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को कभी भी भूलकर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिशा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं जो सुख,वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के विरोधी होते हैं। इसलिए इस दिशा में अगर मनी प्लांट का पौधा लगा रखा है तो सकारात्मक असर नहीं होता है।

इन दिशाओं के बीच लगाए मनी प्लांट, बरसेगा धन

मनी प्लांट को गमला में ही लगाएं. इसको पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा के बीच के आग्नियेकोन के बीच लगाएं. जिससे ज्यादा लाभ होगा.मनी प्लांट के पौधे को जमीन में गाड़कर कभी नहीं लगाएं, वर्ना भारी नुकसान हो सकता है. हर हमेशा मनी प्लांट को गमले या प्लास्टिक के बर्तन में लगाना ज्यादा लाभकारी होता है.

 

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read