Poonam Pandey का कैंसर से निधन | सर्वाइकल कैंसर ने ली मॉडल पूनम पांडेय की जान : – बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है। 32 साल की उम्र में मॉडल पूनम पांडेय ने दम तोड़ दिया है। वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर उनके वेरिफाई इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गयी है। पूनम के निधन की खबर से लोग सकते में आ गए है। पूनम का निधन उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है। अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने पूनम पांडे के निधन की खबर कंफर्म कर दी है। कुछ हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस को पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को लास्ट स्टेज का कैंसर था। जिसके बाद वो तुरंत इलाज के लिए अपने होम टाउन कानपुर चली गई थीं। वहीं पर एक्ट्रेस का इलाज किया जा रहा था। इसी जगह पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है।
पूनम पांडे ने अपना एक वीडियो 29 जनवरी को शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर यही उनका आखिरी पोस्ट था और इस वीडियो देखकर हर कोई उनका दिवाना हो गया था।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर Folllow us on Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel for More