Constipation Home Remedies: बदलती लाइफस्टाइल एवं गलत खानपान के चलते शरीर में अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिसमेंकब्ज भी एक बड़ी बीमारी है, अगर इसका समय रहते इलाज नहीं किया गया तो बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी शरीर को घेर लेती हैं।
कब्ज होने के कारण (Constipation Causes in Hindi)
कब्ज की बीमारी होने के कई कारण होते हैं, जो ये हैंः-
- भोजन में रेशेदार आहार की कमी होना।
- मैदे से बने एवं तले हुए मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन करना।
- पानी कम पीना या तरल पदार्थों का सेवन कम करना।
- समय पर भोजन ना करना।
- रात में देर से भोजन करना।
- देर रात तक जागने की आदत।
- अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट आदि का सेवन करना।
- भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन करना।
- चिन्ता या तनावयुक्त जीवन जीना।
- हार्मोन्स का असंतुलन या थायराइड की परेशानी होना।
घरेलू उपाय – Constipation Home Remedies
- रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी ठीक रहेगा।
- गरम पानी में नींबू रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- त्रिफला को पानी में फुलाकर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है। यह कब्ज के लिए रामबाण माना जाता है।
- पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या दूर रहती है। इसमें विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए, रोजाना पका पपीता और अमरूद का सेवन करें।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर Folllow us on Twitter and Join Google news for More