Weather Update Delhi : दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड हुई शुरू | जानें आपके राज्य का मौसम

weather-update-today

Weather Update Delhi : दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड हुई शुरू | जानें आपके राज्य का मौसम – दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख बदल गया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिन में ठंड बढ़ना शुरू होगी। वहीं अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 10.9 के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 प्रतिशत तक है

यूपी का मौसम – up weather today

उत्तर प्रदेश में दिसंबर का महीना जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ठंड भी बढ़ने लगी है। दिन के समय राज्य में जहां धूप देखने को मिल रही है। वहीं तड़के सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। यूपी में अगले 6 दिनों के मौसम की बात करें दो 20 नवंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस बाबत किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 21, 22, 23 नवंबर को मौसम एक समान देखने को मिलेगा।

अन्य राज्यों के मौसम – Weather Update Delhi

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और लक्षद्वीप तथा तटीय कर्नाटक में  भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं बिहार के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां सुबह और रात के समय ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कारण यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है।

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें