Eid Dawat Recipe : इस ईद पर घर में बनाएं हाथ से बनी सेवइयां – रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने को है। चारों तरफ ‘मीठी ईद’ यानी ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान मीठी ईद को घर पर ही मनाने की अपील की जा रही है। रमजान वह समय है जब दुनियाभर के मुसलमान पूरे महीने उपवास (रोजा) रखते हैं। यहां तक की लोग पानी की एक बूंद भी नहीं पीते हैं।
सेवई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री: सेवई को नट्स के साथ फ्राई करके इसमें दूध, इलाइची और चुटकी भर केसर स्वाद के लिए डाला जाता है।
सेवई की सामग्री
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 100 ग्राम सेवई
- 25 ग्राम काजू
- 25 ग्राम बादाम
- 25 ग्राम किशमिश
- 600 ml (मिली.) दूध
- 3 टेबल स्पून चीनी
- 5 इलाइची
- एक चुटकी केसर
सेवई बनाने की विधि | Eid Dawat Recipe
1.
एक पैन में मक्खन डालें और इसमें सेवई को भूनें।
2.
इसमें काजू, बादाम और किशमिश डाले और इन्हें भी इसके साथ फ्राई करें।
3.
एक दूसरे पैन में दूध में चीनी और इलाइची डालकर उबालें।
4.
फ्राइड सेवई को दूध वाले पैन में डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
5.
इसे पतला करने के लिए इसमें थोड़ा और दूध डालें।
6.
गर्मागर्म सर्व करें।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर Folllow us on Twitter and Join Google news for More