CTET July 2024 जुलाई 2024 सेशन के लिए 7 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – (CBSE) द्वारा हर साल सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET 2024) परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल यह परीक्षा 7 जुलाई को होने वाली है. सीबीएसई बोर्ड ने सीटीईटी 2024 जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
CTET July 2024 जुलाई 2024 सेशन के लिए 7 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है
सीटेट जूलाई परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
CTET 2024 जुलाई आवेदन पत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं:
CTET जुलाई आवेदन फॉर्म 2024 | |
आयोजन | तारीख |
सीटीईटी 2024 अधिसूचना जारी होने की तारीख | 07 मार्च 2024 |
CTET आवेदन करने की तिथि | 07 मार्च 2024 |
सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 02 अप्रैल 2024 (रात 11:59 बजे) |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 02 अप्रैल 2024 (रात 11:59 बजे) |
बैंक द्वारा शुल्क भुगतान का अंतिम सत्यापन | सूचित किया जाना |
ऑनलाइन सुधार अनुसूची | सूचित किया जाना |
CTET July 2024 का एग्जाम का आयोजन कितनी पालियों में होगा
सीबीएसई की नोटिफिकेशन के मुताबिक, CTET July 2024 का एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. जिसमें पेपर 1 के लिए दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4.00 बजे तक. वहीं पेपर 2 के लिए पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक. पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार क्लास 1 से क्लास 5 तक के टीचर भर्ती लिए योग्य माने जाते हैं. वहीं पेपर 2 पास करने वाले उम्मीदवारों को क्लास 6 से क्लास 8 तक के टीचर भर्ती के लिए योग्य माना जाता है.
सीटेट के लिए अप्लाई कैसे करें?
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “CTET July 2024 Registration” लिंक पर क्लिक करें। इस वाक्य में दिए लिंक को क्लिक करके भी अप्लाई कर सकते हैं।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद खुलने वाले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास संभाल कर रखें।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर Folllow us on Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel for More