HomeastrologyMangal Ka Rashi Parivartan कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और...

Mangal Ka Rashi Parivartan कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

Mangal Ka Rashi Parivartan कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और जीवन में मंगल ही मंगल होगा। – आज 1 साल के बाद मंगल ग्रह अपनी उच्च मकर राशि में आ रहे हैं। मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में आते ही महाबली हो जाएंगे यानी अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे। आज 5 फरवरी 2024 को मंगल का गोचर मकर राशि में होगा और उनकी सूर्य व बुद्ध के साथ युति बनेगी यानी मकर राशि में तीन ग्रहों की जो तिकड़ी जमेगी उसमें मंगल अपनी उच्च राशि में पूरा कमाल दिखाएंगे और कई राशियों पर मेहरबान रहेंगे। मंगल जब पावरफुल हो जाते हैं तो आपके रास्ते की तमाम बाधाएं दूर कर देते हैं। जीवन में मंगल ही मंगल कर देते हैं।

Mangal Ka Rashi Parivartan कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

मेष राशि
फरवरी माह में मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में युवाओं को तरक्की मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

मंगल के मकर राशि में आने से कर्क राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। मंगल और सूर्य की सीधी दृष्टि कर्क राशि होगी। मंगल के इस गोचर से आपका मनोबल बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। नौकरी पेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती और प्रमोशन का संयोग भी बनेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह समय अच्छा है, प्रयास सफल होंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा और मान सम्मान पाएंगे।

वृष राशि – मंगल का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं बड़े भाई का साथ आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा। इस दौरान शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अन्य पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए भाईयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।

कुंभः कुंभ राशि में ही मंगल प्रवेश करने वाले हैं. इसके साथ ही शनि पहले से ही वहां विराजमान है, इसलिए कुंभ राशि जातक वालों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है. मंगल और शनि की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मामलों में जातकों को सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है, जो भी शारीरिक कष्ट हैं. वह समाप्त होने वाले हैं.

 

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read