HomeastrologyMasik Durga Ashtami Puja आइए जानते हैं इस महीने में मासिक दुर्गाष्टमी...

Masik Durga Ashtami Puja आइए जानते हैं इस महीने में मासिक दुर्गाष्टमी कब है।

Masik Durga Ashtami Puja आइए जानते हैं इस महीने में मासिक दुर्गाष्टमी कब है। – मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जो जातक माता दुर्गा की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं उन्हें शांति शक्ति समृद्धि और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं

Masik Durga Ashtami Puja आइए जानते हैं इस महीने में मासिक दुर्गाष्टमी कब है।

मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का प्रारंभ – 16 फरवरी दिन शुक्रवार शाम 05 बजकर 32 मिनट से।

मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का समापन – 17 फरवरी दिन शनिवार दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त – 12 बजकर 35 मिनट से लेकर 01 बजकर 59 मिनट तक।

पूजा की विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
-जिस स्थान पर आपको पूजा करनी है उस जगह पर गंगा जल से धो लीजिए.
-पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें.
-घर के मंदिर में दीपक जलाएं.
– मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल फूल चढ़ाएं.
– भोग के रूप में फल और मिठाइयां चढ़ाएं.
– इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती.

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा सामग्री की लिस्ट

मां दुर्गा का फोटो, लाल चुनरी मौली,  इलायची, लाल चुनरी, लाल कपड़ा, घी, दीपक, कपूर नारियल, चावल, कुमकुम, लाल फूल, कुमकुम पान, सुपारी, लौंग, श्रृंगार का सामान, पान, फल-मिठाई और पूजा सामग्री में होना चाहिए.

क्या है मासिक दुर्गा अष्टमी 

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी ( Masik Durgashtami ) मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-व्रत करने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा किसी भी काम में बाधा नहीं आती है

दुर्गाष्टमी के दिन करें इन दुर्गा मंत्रों का जाप

  • या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
  • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

 

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read