HomeentertainmentJawan on OTT बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए

Jawan on OTT बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए

Jawan on OTT बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए – लगता है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 बेहद ही खास बनकर आया है। चार सालों के एक लंबे गैप के बाद शाहरुख ने फिल्म पठान (Pathaan) से कमबैक किया था। पठान ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। शाहरुख खान ये खुद भी नहीं जानते थे कि उनकी ये फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।

Jawan on OTT बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए –

जवान को देख चुके हैं करोड़ों लोग

‘जवान’ को नेटफ्लिक्स इंडिया पर 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म को अब तक एक करोड़ साठ लाख घंटों तक देखा जा चुका है। जानकारी के अनुसार शाहरुख ने ‘जवान’ की इस नई सफलता पर सभी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘जवान’ नेटफ्लिक्स पर इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

शाहरुख खान की ‘जवान’ का जलवा

बता दें कि ‘जवान’ में शाहरुख खान ने विक्रम राठौड़ और उसके बेटे आजाद का डबल रोल प्ले कर सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला है। नयनतारा ने इस फिल्म से अपना हिंदी में डेब्यू किया है। वहीं विजय सेतुपति फिल्म में विलने के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा डायरेक्टर एटली की फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, संजीता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक, लहर खान और आलिया कुरैशी भी नजर आए हैं।

 

Must Read