HomeentertainmentKartik Purnima आइए जानते है किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा...

Kartik Purnima आइए जानते है किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

Kartik Purnima आइए जानते है किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है – कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima ) इस साल 8 नवंबर 2022 को है.कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है. यह दिन बहुत विशेष है क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव (Lord Shiva) जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर उसका संहार किया था. यही कारण है कि इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के मत्स्यावतार का जन्म हुआ था. इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए. पूरे वर्ष गंगा स्नान (Ganga bath) का फल प्राप्त होता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर बीवर मून का खास संयोग 27 नवंबर को बन रहा है।

Kartik Purnima आइए जानते है किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्तिक मास की पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जा रही है। दरअसल इस दिन चंद्रमा की स्थिति में बदलाव से वृषभ राशि वालों की जिंदगी में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। कार्तिक पूर्णमा के दिन से आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी में उन्नति का भी योग बनेगा। हालांकि नौकरी में बदलाव करना शुभ नहीं रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पूजा-अर्चना से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि  – कर्क राशि के जातक आने वाले वर्ष 2024 तक लकी होने वाले हैं. इन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, जिससे इन्हें करियर में खेल और संगीत के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे.

वृश्चिक राशि –वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य आदि का कारक माना जाता है। इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातक अपनी मेहनत और जुनून से हर एक चीज को पाने की कोशिश करते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों की पर्सनालिटी आकर्षक होती है और आसानी से लोग इनसे इंप्रेस हो जाते हैं. ये लोग हमेशा महंगी चीजें पसंद करते हैं और लग्‍जरी लाइफ का आनंद लेते हैं. मां लक्ष्‍मी की कृपा से इन्‍हें अपने जीवन में अपार धन और सारी सुख-सुविधाएं मिलती हैं. ये जीवन में बहुत सफल होते हैं.

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news for More

Must Read