HomeentertainmentPushpa Movie 3 Update पुष्पा: द रूल 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों...

Pushpa Movie 3 Update पुष्पा: द रूल 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Pushpa Movie 3 Update पुष्पा: द रूल 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  – अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। हाल ही में अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने ‘बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल’ में पहुंचे। इस फिल्म फेस्टिवल में ‘पुष्पा: द राइज’ का प्रीमियर आयोजित किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने फेस्टिवल को संबोधित भी किया और ‘पुष्पा 3’ की संभावना को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Pushpa Movie 3 Update पुष्पा: द रूल 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। – अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ के लिए अपनी प्लानिंग पर जोर दिया, बर्लिन के दर्शकों से ‘पुष्पा: द रूल’ और ‘पुष्पा’ को एक फ्रेंचाइजी परियोजना बनाने की भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, “पुष्पा राज और भंवर सिंह शेखावत के बीच संघर्ष, जिसमें चरित्र चित्रण, प्रस्तुति, फिल्म का पैमाना और मुख्य अभिनेता के सामने आने वाली समस्याएं भी शामिल हैं,

वहां पर अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत के दौरान ‘पुष्पा 3’ को कंफर्म कर दिया. उन्होंने कहा- ‘आप पुष्पा 3 की उम्मीद बिल्कुल कर सकते हैं. हम इसकी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास एक्साइटिंग आइडियाज हैं.’

अब उनके बयान से साफ हो गया है कि ‘पुष्पा 3’ भी दर्शकों के लिए बनाई जाएगी. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर शेयर करके काफी खुश दिख रहे हैं.

Allu Arjun's Pushpa 3

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी Pushpa The Rise अल्लू अर्जुन के लिए पहली पैन इंडिया फिल्म थी। फिल्म में, एक्टर ने पुष्पराज उर्फ पुष्पा का किरदार निभाया, जो एक लाल चंदन का तस्कर होता है। फिल्म पुष्पा के एक मजदूर से लेकर तस्करी सिंडिकेट में एक पद हासिल करने तक की कहानी बताती है। अल्लू अर्जुन ने भारत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। अब सबकी निगाहें ‘पुष्पा: द रूल’ पर हैं।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read