HomeentertainmentSuhani Bhatnagar Died र छोटी बबीता अपने फैंस को हमेशा के लिए...

Suhani Bhatnagar Died र छोटी बबीता अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह कर इस दुनियां से चली गई।

Suhani Bhatnagar Died र छोटी बबीता अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह कर इस दुनियां से चली गई। – बॉलीवुड इंडस्टी में एक बार फिर से मातम छा गया है। शनिवार दोपहर एक बहुत ही दुःख भरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की 2016 की फिल्म दंगल में युवा बबीता फोगट की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Suhani Bhatnagar Died र छोटी बबीता अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह कर इस दुनियां से चली गई।

पंचतत्व में विलीन हुईं सुहानी भटनागर

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने बीते दिन 16 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज 17 फरवरी को सुहानी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनका अंतिम संस्कार फरिदाबाद में हुआ है। एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। किसने सोचा था कि मास कम्यूनिकेश की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाली सुहानी इतनी कम उम्र में ही संसार से विदा हो जाएंगी

डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं सुहानी

डर्मेटोमायोसिटिस एक रेयर ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसका एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है। स्टेरॉयड लेने के बाद सुहानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई। सुहानी के पिता ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी से ठीक होने में काफी समय लगता है। हालांकि, इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण सुहानी को अस्पताल में संक्रमण हो गया। उसके फेफड़े कमजोर हो गए और 16 फरवरी की शाम सुहानी की मौत हो गई।

दंगल‘ करने के बाद सुहानी भटनागर के पास यूं तो फिल्मों की लाइन लग जाती, लेकिन एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया था। सुहानी पहले पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी कह चुकी थीं कि पढ़ाई के बाद वह फिर से सिनेमा में वापसी करेंगी।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read