HomeentertainmentSunny Deol latest news इस वीडियो में वह लड़खड़ाते हुए नजर...

Sunny Deol latest news इस वीडियो में वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे है

Sunny Deol latest news इस वीडियो में वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे है – बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल बीते दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस साल सनी देओल ने गदर 2 जैसी ब्लॉबस्टर फिल्म दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और कई रिकार्ड्स को अपने नाम किया। इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद सभी ने कहा कि सनी देओल के दिन वापस आ गए। वहीं अब एक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जी हां सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है

Sunny Deol latest news इस वीडियो में वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे है – वीडियो साझा करने वाले शख्स का कहना था कि अभिनेता मुंबई के जुहू सर्कल में देर रात नशे की हालत में थे।सनी एक ऑटो वाले से टकराने वाले होते ही हैं कि तभी ऑटो वाला रोकता है और उन्हें पहचान लेता है। सनी को लड़खड़ाता देखकर वह उन्हें सहारा देता है। इसके बाद उन्हें थामकर ऑटो में बैठाता है।सनी उससे कुछ बातें करते और मुस्कुराते नजर आते हैं, वहीं वीडियो बना रहे शख्स को ऑटो वाला हटाता है।

सनी देओल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पीकर ऐसे रोड पर घूम रहे हैं कोई गाड़ी उड़ा देगी तो।’ एक ने लिखा, ‘लगता है एनिमल फिल्म देखकर आया है तभी इसे सदमा लग गया।’ एक ने लिखा, ‘इसको शर्म आनी चाहिए ये क्या कर रहा है।’ वहीं कुछ फैंस ने एक्टर को उनका ख्याल रखने की सलाह दी

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news for More

Must Read