HomeHealthBenefits Of Tangerine इस लेख में बताएंगे की कीनू के सेवन...

Benefits Of Tangerine इस लेख में बताएंगे की कीनू के सेवन से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होते हैं

Benefits Of Tangerine इस लेख में बताएंगे की कीनू के सेवन से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होते हैं  कीनू (साइट्रस रेटिकुलाटा) संतरे की तरह छोटा, पतले छिलके वाला फल है जो रूटेसी परिवार की मंदारिन नारंगी प्रजाति का है। कीनू (टैन्जरीन) सबसे पहले दक्षिण पूर्व एशिया में उत्पन्न हुआ था और वहां से व्यापार मार्गों के ज़रिए पश्चिम में भूमध्यसागर तक पहुंचा। यह फल पुरानी दुनिया और नई दुनिया के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों (सबट्रॉपिकल रीजन), मुख्य रूप से दक्षिणी यूरोप और दक्षिणी संयुक्त राज्य दोनों जगहों पर उगाया जाता है। इसका गूदा नरम, रसेदार और स्वादिष्ट होता है

Benefits Of Tangerine इस लेख में बताएंगे की कीनू के सेवन से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होते हैं  –  ध्यान दें कि आसानी से छीलकर खाने वाले कीनू के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में कीनू सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। बता दें कि इस फल के अंदर पोषक तत्व अधिक होने के साथ-साथ कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसके अंदर beta-carotene फोलेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है

पाचन क्रिया को स्वस्थ रखे

किन्नू का सेवन पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं इसमे कइ महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही यह पेट में आसानी से अवशोषित हो जाता है। जिस वजह से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती। यदि आप किसी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या जैसे कब्ज, डायरिया, अपच से परेशान रहती हैं, तो ऐसे में किन्नू जूस का सेवन आपकी समस्या का एक उचित समाधान हो सकता है।

एनर्जी से भरपूर 

किन्नू एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। यह ग्लूकोज से भरपूर होता है। अगर सुबह नाश्ते में आप किन्नू का जूस पिएंगे तो दिनभर काम करने के लिए बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होता है। एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं जिससे कैंसर, बढ़ती उम्र के असर के साथ कई और दूसरी समस्याएं दूर रहती हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में

अगर किसी को अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा है तो किन्नू जूस का सेवन करना शुरू कर दें. इस जूस के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है

 

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read