HomeHealthHome Remedies For Clean Stomach अगर आपको भी लंबे समय से कब्ज...

Home Remedies For Clean Stomach अगर आपको भी लंबे समय से कब्ज की समस्या है और सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप नेचुरल तरीके से इसे दूर कर सकते हैं।

Home Remedies For Clean Stomach अगर आपको भी लंबे समय से कब्ज की समस्या है और सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप नेचुरल तरीके से इसे दूर कर सकते हैं। – कब्ज की परेशानी को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. कब्ज ज्यादा पुरानी हो जाए, तो बवासीर, भगंदर और आंतों में जख्म कर सकती है. इसलिए इससे निजात पाना बेहद जरूरी है. कब्ज से कुछ घरेलू नुस्खे काफी राहत दिला सकते हैं.देसी घी में मौजूद तत्व नेचुरल तरीके से पेट साफ करने में मदद करते हैं

Home Remedies For Clean Stomach अगर आपको भी लंबे समय से कब्ज की समस्या है और सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप नेचुरल तरीके से इसे दूर कर सकते हैं।

कब्ज़ का कारण क्या है: 

जब आपका मल कठोर, सूखा और मलत्याग करने में कठिनाई होती है तो आपको कब्ज़ महसूस होता है। कब्ज के कुछ सामान्य कारण हैं:  

  • अपर्याप्त पानी का सेवन  
  • आहार में अपर्याप्त फाइबर  
  • शारीरिक गतिविधि का अभाव  
  • अनावश्यक तनाव  
  • आसपास के माहौल में अचानक बदलाव  
  • मल त्यागने की इच्छा को नज़रअंदाज़ करना 

रात में ये न करें
– डिनर में ज्यादा मैदा, जंक या प्रॉसेस्ड फूड न लें। इनमें फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज हो सकती है।
– देर रात तक शराब या सिगरेट पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कब्ज की समस्या होती है।
– आयरन और कैल्शियम सप्लिमेंट्स रात में न लें। इनके कारण भी ये समस्या हो सकती है।
– ज्यादा डेयरी प्रॉडक्ट्स न लें। इससे भी कई लोगों को कब्ज और गैस बनने की समस्या हो जाती है।
– देर रात चाय या कॉफी पीने से भी डाइजेशन खराब हो सकता है।

एलोवेरा जूस 

सेहत के लिए एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) के फायदे भी कुछ कम नहीं हैं. एलोवेरा जूस में कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो नेचुरल लैक्सेटिव्स की तरह काम करते हैं. एलोवेरा जूस बनाने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्ती से गूदा निकालकर ब्लेंड करें. इसमें नींबू का रस भी मिलाएं और थोड़ा काला नाम भी डाला जा सकता है.

तुलसी के बीज का उपयोग – 

कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के बीज को पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले 1-2 चम्मच तुलसी के बीज को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भिगोए हुए तुलसी के बीज का सेवन करें। ऐसा करने से पेट आसानी से साफ करने में आपको मदद मिल सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

दूध में घी मिलाकर पिएं

घी असल में एक लैक्सेटिव की तरह काम करता है। जब आप दूध में घी मिलाकर पीते हैं तो ये आंतों की गति को तेज करता है और फिर पाचन तंत्र में तेजी लाता है। इसके अलावा ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और आंतों से चिपके मल को बाहर निकालने में मदद करता है। जब आप दूध में मिलाकर घी पीते हैं तो ये आपके शरीर में जाते-जाते अपने साथ टॉक्सिन को बाहर ले जाता है और नल के साथ सबकुछ फ्लश ऑउट करके पेट साफ कर देता है।

 

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले techbugs पर  Folllow us on  Twitter and Join Google news , Our Youtube Channel  for More

Must Read